फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ज्योति सिंह के भरण-पोषण मामले में आज होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भोजपुरी अभिनेता एवं बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद से जुड़े भरण-पोषण मामले में बृहस्पतिवार को बलिया परिवार न्यायालय में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

पिछली सुनवाई में लगातार गैरहाजिर रहने पर अदालत ने पवन सिंह पर तीन हजार रुपये का हर्जाना लगाया था। साथ ही उन्हें 12 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की मुस्तैदी भी बढ़ गई है।
मामले की सुनवाई अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कमलापति प्रजापति की अदालत में होनी है। पिछली 17 अक्टूबर को हुई सुनवाई में पवन सिंह उपस्थित नहीं हुए थे।
विज्ञापन

उनकी ओर से अधिवक्ता ने मां की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इसके साथ ही मामले को मध्यस्थता के जरिए सुलझाने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया गया था। हालांकि, गैरहाजिरी पर अदालत ने तीन हजार रुपये का हर्जाना लगाया था।
वहीं, ज्योति सिंह अदालत में उपस्थित हुई थीं। उन्होंने पति की लगातार गैरहाजिरी पर नाराजगी जताई थी। ज्योति सिंह की ओर से भरण-पोषण के लिए हर महीने पांच लाख रुपये दिलाने की मांग की गई है। इस मामले में उनकी ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों पर जिरह की प्रक्रिया भी चल रही है।
ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया परिवार न्यायालय में अंतरिम भरण-पोषण के लिए याचिका दाखिल की थी। दोनों का विवाह छह मार्च 2018 को हुआ था। वैवाहिक विवाद के बाद दोनों के बीच कानूनी लड़ाई शुरू हो गई।
पवन सिंह की ओर से आरा परिवार न्यायालय में तलाक की अर्जी भी दाखिल की गई है। अब बृहस्पतिवार को होने वाली सुनवाई में दोनों पक्षों की ओर से रखी जाने वाली दलीलों और पवन सिंह की व्यक्तिगत उपस्थिति पर सबकी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें