नवानगर विकासखंड परिसर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक को संबोध?
- फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर तहसील के सभागार में शुक्रवार को विकास खंड पंदह व नवानगर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत अधिकारी की बैठक हुई, जिसे संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि जिस ग्राम सभा में ग्राम सभा सदस्यों का चुनाव होना है, वहां किसी तरह की कोई वारदात होगी तो नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ही दोषी मानें जाएंगे।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम सभा के विकास में जो ब्लॉक स्तर से पूरा सहयोग किया जाएगा। आप सभी अपनी ग्राम सभा में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए गांव को स्वच्छ बनाने पर विशेष ध्यान दें। कहा कि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान किसी एक व्यक्ति का नहीं अपितु गांव का प्रधान होता है, उसका दायित्व ग्राम सभा में विकास कार्यों में गति लाने एवं शांति व्यवस्था करने का अगर किसी तरह की कोई बात होती है तो आप लोग पहले संबंधित अधिकारी को सूचित करें। इस अवसर पर दोनों विकास खंडों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान उपस्थित रहें।