फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नहाय खाय के साथ शुरू हुआ सूर्योपासना का महापर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नहाय खाय के साथ मंगलवार को सूर्य षष्ठी का महापर्व शुरू हो चुका है। बुधवार को खरना है और बृहस्पतिवार को दोपहर बाद व्रती महिलाएं छठ घाटों पर जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। छठ पूजा के सामान की खरीदारी के लिए मंगलवार को जिले के विभिन्न बाजारों में भीड़ रही। इस बार सूप, फल, दउरी के अलावा नारियल, सेब, केला, संतरा, नाशपाती, गन्ने समेत अन्य फलों पर भी महंगाई का असर दिखा।
विज्ञापन

चार दिवसीय छठ महापर्व के पहले दिन मंगलवार को पूजा सामग्री व अन्य सामान की खरीदारी के लिए नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाओं के साथ परिजनों ने भी बाजार में पूजा से संबंधित सूप, डलिया, फल के अलावा कपड़ा आदि की खरीदारी की। खरीदारों की भीड़ को देखते हुए शहर के चौक, स्टेशन रोड, आर्यसमाज रोड, सिनेमा रोड, लोहा पट्टी, गुदरी बाजार आदि जगहों पर पुलिस व होमगार्ड मुस्तैद रहे। बाजार में जाम जैसे हालात रहे। बेल्थरारोड में बाजार में भीड़ रही। उधर, पूजा घाटों की साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य चल रहा है। चंद्रशेखर पार्क में पूजा घाट का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा रामलीला मैदान स्थित बीचला पोखरा, पश्चिम पोखरा, नवकापुरा, बिठुआ मार्ग स्थित सरोवरों को संवारा जा रहा है।
डीएम ने घाटों का किया निरीक्षण
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के साथ कार्तिक पूर्णिमा स्नान तथा छठ पर्व को लेकर श्रीरामपुर व महावीर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने नपा के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार को घाट की सफाई के साथ ही आवश्यक व्यवस्थाओं की बहाली का निर्देश दिया। उधर, चितबड़ागांव नगर पंचायत के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने ईओ के साथ टोंस नदी किनारे के छह से अधिक घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान रविश कुमार, गनेश राम, राकेश कुमार, सत्यम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंडी में फलों की आवक बढ़ी, खरीद हुई तेज
बलिया। थोक मंडी में मंगलवार की सुबह ही केला, सेब, संतरा, अनार आदि से लदी सौ से अधिक गाड़ियां पहुंचीं। आंध्र प्रदेश और बंगलूरू से आने वाले सारदा खरबूज के भाव में तेजी दिखी। कारोबारियों के मुताबिक फलों की आवक अच्छी है।
शहर में छठ से जुड़े सामान से बाजार सज गए हैं। परिखरा स्थित मंडी समिति के सचिव के मुताबिक पूरी रात गाड़ियों से फल सब्जियों की आवक होती रही। इसमें केवल फल की 50 से अधिक गाड़ियां पहुंची हैं। सब्जियों को जोड़ लें तो गाड़ियों की संख्या 100 पार हो जाएगी। बाजार में सिलीगुड़ी का अनास, नागपुर का संतरा, तीनपत्ती, कदम, करवन, नवगछिया का केला, कश्मीर व हिमाचल के सेब, अनार, आंध्रा के तरबूज, रांची का कोन के अलावा गंजी, सुथनी खूब बिक रहे हैं।
महिलाओं को भा रहीं हैवी बॉर्डर वाली साड़ियां
छठ पर नए वस्त्र धारण कर महिलाएं व्रत रखती हैं। इसकी वजह से कपड़ों के मार्केट में विशेष चहल-पहल है। मंगलवार को शहर के कपड़ा बाजार में साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ दिखी। चौक शहीद पार्क, लोहा पट्टी, कासिम बाजार, गुरुद्वारा रोड, चौक स्टेशन रोड आदि इलाकों की दुकानों में महिला खरीदारों की भीड़ रही।
फल थोक भाव फुटकर भाव
सेब 50-60 रुपये 100-120 रुपये
संतरा 40-60 रुपये 110-120 रुपये
अनार 100-120 रुपये 180-200 रुपये
तरबूज 18-20 रुपये 30-40 रुपये
सारदा खरबूज 120-140 रुपये 160-180 रुपये
केला 20-22 रुपये 40-50 रुपये
गागर नींबू 15-20 रुपये 45-55 रुपये
नारियल 25-30 रुपये 40-50 रुपये
अमरुद 60-80 रुपये। 120-150 रुपये
छठ को देखते हुए मंडी में कई प्रदेशों और आसपास के जनपदों से फलों की गाड़ियां आ रही हैं। कारोबारियों के पास पर्याप्त स्टाॅक है। लेकिन अनास व संतरा के खराब होने से कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-भोला जी, थोक फल कारोबारी,नवीन सब्जी मंडी, परिखरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें