फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पहुंचे दरिंदे ने किशोरी को जमीन पर पटक, गला रेतकर की हत्या

विज्ञापन
सिकंदरपुर क्षेत्र के लीलकर गांव के नारायणपुर मठिया स्थित खेत में किशोरी की गला रेतकर हत्या की सू? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
सिकंदरपुर। हम लोग साग खोट रही थी। मैं रीतिका से थोड़ी ही दूरी पर थी। तभी अचानक सैयद आया और उसने रीतिका को उठाकर खेत में पटक दिया। इसके बाद अपने घुटने से रीतिका के सिर को दबाया और चाकू से उसका गला रेत दिया। ये बातें रीतिका के साथ ही खेत में मौजूद प्रियंका ने एसपी देवेंद्रनाथ को बताई।
विज्ञापन

मनियर थाना क्षेत्र के बघौता गांव निवासी सुरेश साहनी की पुत्री रीतिका वर्षो से सिकंदरपुर थाना के लक्ष्मीपुर निवासी स्व. विक्रम साहनी (नाना) के यहां रहकर पढ़ती थी। वह योगी नाथ इंटर कालेज, जमुई में कक्षा 10वीं की छात्रा थी। गांव के लोग दबी जुबान ये बात तो कहते नजर आ रहे थे कि पहले रीतिका और सैयद में बातचीत होती थी रीतिका की नानी बुचिया देवी ने बताया कि नातिन खेत में साग खोट रही थी, तभी सैयद ने उसका गला काट दिया। सैयद के साथ एक व पुरुष भी थे। हत्या के बाद मची भगदड़ का फायदा उठाकर वे दोनों फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी होते ही सैयद के परिवार के सभी सदस्य घर में ताला बंद कर फरार हो गए हैं। गांव में तनाव को देखते पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
------------------------
सैयद नाम के युवक ने रीतिका नाम की किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी है। उसे पकड़ लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्रनाथ, पुलिस अधीक्षक, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें