फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सामान्य अध्ययन के प्रश्न रहे कठिन तर्कशक्ति के लिए लगाना पड़ा दिमाग

विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा देने के बाद अपने गंतव्य को जाते छात्र-छात्राएं।संवाद
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की तीन दिवसीय परीक्षा बुधवार को जिले के 15 केंद्रों पर शांतिपूर्वक और शुचिता के साथ संपन्न हो गई। आखिरी दिन परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र कठिन थे। तर्कशक्ति के कुछ प्रश्न मध्यम स्तर के थे लेकिन हल करने के लिए दिमाग लगाना पड़ा।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था और निर्बाध बिजली आपूर्ति की सराहना की, लेकिन भीषण गर्मी और पेयजल की अपर्याप्त व्यवस्था को लेकर असंतोष भी जताया। कुछ अभ्यर्थियों ने सामान्य अध्ययन में विदेशी भौगोलिक परिदृश्य से जुड़े प्रश्नों को चुनौतीपूर्ण बताया।
परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकाले अभ्यर्थियों ने बताया कि पहले दिन के पेपर उन्होंने परीक्षा के बाद देखे था। पहले दिन के प्रश्न कठिन थे। हालांकि दूसरे और तीसरे दिन दोनों पालियों के अधिकांश प्रश्नपत्र आसान रहे। अंतिम दिन परीक्षा देकर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताते हुए कहा कि समय से पहले ही प्रश्न हल हो गए थे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और प्रश्नपत्र का स्तर अधिकांश अभ्यर्थियों को आसान से मध्यम लगा। परीक्षा के लिए 38304 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। हालांकि भीषण गर्मी, पेयजल की कमी, जाम और परिवहन अव्यवस्था जैसी समस्याएं अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती बनी रहीं। प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना हुई, लेकिन अभ्यर्थियों की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर सवाल भी उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें