फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रक के धक्के से टूटा खंभा, 10 घंटे दस मोहल्लों की बिजली आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के एनएच-31 चित्तू पांडेय चौराहे पर बुधवार की सुबह 7.30 बजे ट्रक के धक्के से हाईटेंशन केबल का खंभा टूटने से 10 घंटे आपूर्ति बाधित हो गई। मुख्य बाजार में आपूर्ति ठप होने से व्यापार पर भी इसका विपरीत असर पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान लगभग 25 हजार की आबादी भीषण गर्मी में जूझती रही। हालत यह थी कि इनवर्टर भी डाउन हो गए। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकली।
सुबह से बिजली सप्लाई बंद होने से लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया। सुबह करीब साढ़े सात बजे फेफना की तरफ से रहे आ रहा ट्रक विपरीत दिशा की पटरी पर चल रहा था। ट्रक का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन केबल फंस गया। इससे पोल सहित केबल टूट कर गिर गया। इससे शहर के मुख्य बाजार समेत 10 मोहल्ले की सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाते ही विद्युत कर्मी मौके पर पहुंच कर संसाधन के माध्यम से पोल गाड़ने के साथ ही एचटी केबल को ठीक करने में जुट गए। बिजली गुल होने के कारण लोगों के घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण जवाब देने लगे। केबल टूटने व खंभे उखड़ने जाने से बिशुनीपुर, मालगोदाम रोड, स्टेशन रोड, चित्तू पांडेय चौराहा क्षेत्र, शहीद पार्क चौक मार्ग आदि क्षेत्र में व्रुत सप्लाई करीब 10 घंटे से अधिक समय तक बाधित रही।
इस दौरान लोगों के सामने कई तरह की चुनौती आ गई। लोग पानी के लिए तरस गए। देर शाम को बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली। व्यापारी राम कुमार मुन्ना, संजीव श्रीवास्तव, रंजनीकांत सिंह आदि ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से शहर में कारोबार पर भी पड़ रहा है। सरकार को बिजली सप्लाई बेहतर करने की दिशा में पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें