फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज ने पैसा लेकर फर्जी तरीके से कराई जमीन रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर में जालसाजों ने तीन लोगों को एक व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से बलिया रजिस्टार ऑफिस में तीन माह पहले जमीन रजिस्ट्री करा दी थी। मामला तब प्रकाश में आया, जब फेफना थाना क्षेत्र के औंदी निवासी एक व्यक्ति को एक जालसाज ने 10 दिसंबर 2021 को जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए बात की। जब उसे जालसाज के बारे में जानकारी हुई तो उसने जालसाज को पकड़ फेफना पुलिस के हवाले कर दिया। पता चला कि पकड़े गए जालसाज ने करीब छह लोगों के साथ इस तरह की जालसाजी की है। घटना की है। सोमवार को पीड़िता ने डीएम और एसपी समेत उच्चाधिकारियों को पत्रक सौंप न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सोमवार को गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर निवासी अन्नू सिंह पत्नी अमित कुमार सिंह ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित फेफना पुलिस को पत्रक देकर आरोप लगाया है कि फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पैसा लेकर तीन माह पहले जमीन रजिस्ट्री करवाया गया था। लेकिन अभी उसकी तरमीन नहीं हो पाई थी। तब तक 10 दिसंबर 2021 को जालसाज द्वारा ने औंदी निवासी एक व्यक्ति को फर्जी जमीन रजिस्ट्री कराई जा रही थी। तभी जालसाज के बारे में जमीन लेने वाले को जानकारी हो गई। इसके बाद पीड़ित ने उसे पकड़ फेफना पुलिस के हवाले करवा दिया। जब इस घटना की जानकारी अन्नू सिंह को हुई तो उन्होंने भी अपनी रजिस्ट्री की हुई जमीन की जांच कराई तो जालसाज युवक द्वारा चिलकहर निवासी सत्य प्रकाश सिंह व पारस चौबे को भी एक दिसंबर को जमीन रजिस्ट्री करवाने का पता चला। जब दोनों रजिस्ट्री के कागजात का मिलान किया गया तो दोनों पर उसी महिला का फोटो चस्पा थी। जालसाज द्वारा फर्जी तरीके से पैसे लेकर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई।
पीड़िता द्वारा जालसाज युवक के खाते में चार लाख रुपया स्थानांतरित किया गया है। पीड़िता ने फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले जालसाज एवं गिरोह में शामिल लोगों के विरूद्घ कानूनी कार्रवाई की रुपया वापस कराने की गुहार लगाई है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पत्रक प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा उसके विरूद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें