फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किसानों के साथ थाने में डटे रहे पूर्व विधायक तब दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। फसल की कटाई को लेकर यूपी-बिहार के किसानों के बीच हुई मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने के लिए पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को किसानों के साथ बुधवार को हल्दी थाना में डेरा डालना पड़ा। तब जाकर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र स्थित गंगा नदी के किनारे यूपी-बिहार की सीमा पर बाबूबेल मौजा में गायघाट के किसानों व बिहार के लोगों के बीच फसल कटाई को लेकर मंगलवार को मारपीट हो गई थी, जिसमें सात लोग घायल हो गए थे। घायलों ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके बाद बुधवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में 70-80 किसान हल्दी थाने में पहुंच गए और अपना पक्ष रखा। तब जाकर थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने मुकदमा दर्ज किया।
हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के किसान मंगलवार की सुबह अपने खेत में मंसूर व सरसों की फसल काटने गए थे। इसी बीच बिहार के कुछ लोग लाठी-डंडे व हथियारों से लैस होकर वहां आ गए। मारपीट में हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी पूर्व प्रधान दीनदयाल सिंह, शिव चरण यादव, कन्हैया सिंह, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, संतोष सिंह घायल हो गए थे। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें