फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बेटे की मौत का कारण जानने के लिए पिता ने पोस्टमार्टम की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के सोनबरसा पंचायत अंतर्गत चौबे के दलकी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विजय प्रकाश चौबे (29) की मौत हो गई थी। अब पिता ने पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम से ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


गांव निवासी शालिग्राम चौबे ने सोमवार को दोकटी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुत्र विजय प्रकाश चौबे (29) बीते 10 अगस्त को बाबा धाम जल चढ़ाने गया था। रविवार की शाम करीब छह बजे वह गांव लौटा था। रात करीब साढ़े दस बजे गांव के ही अभिषेक पांडेय ने परिजनों को सूचना दी कि विजय प्रकाश घर से करीब 200 मीटर दूर गिरा पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो विजय प्रकाश बेहोशी की हालत में मिला। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सोमवार को पिता शालिग्राम चौबे ने दोकटी थाने में तहरीर देकर बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की, ताकि उसकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

दोकटी थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए तहरीर मिली है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें