फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किसान ने सेना को भेजने के लिए दान किया अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक को लेकर लोगों में उत्साह है। साथ ही यह मामला बढ़ने की आशंका है। ऐसे में लोग भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। अपनी तरफ से योगदान के लिए आगे आ रहे हैं। जनपद के एक किसान ने सेना के लिए अनाज का दान किया है। वह एक बोरी गेहूं लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। डीएम के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

हनुमानगंज विकास खंड के पटखौली गांव निवासी नवीन राय उर्फ चुन्ना ने देश की सीमा पर तैनात जवानों के लिए एक बोरी में 50 किग्रा गेहूं लेकर पहंुचे। नवीन राय ने गेहूं को देश के जवानों तक पहुंचने की अपील की। किसान के इस जज्बे को देख हर कोई जोश से भर गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने भी किसान की पीठ थपथपाई और उनकी अपील को स्वीकार कर भारत सरकार तक भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें