फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर भारी पड़ा महिलाओं का आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के भृगुआश्रम में वट सावित्री पर्व के मौके पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की। सुहागिन महिलाएं नए वस्त्र धारण कर हाथों में पूजा की थाली लिए टोली के रूप में वट वृक्ष के नीचे पहुंची। जहां जल, रोली, चावल, सदूर, हल्दी, गुड़, भींगा चना, मटर, फल व प्रसाद से विधि-विधान पूर्वक सावित्री तथा सत्यवान की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

उसके बाद महिलाओं ने सावित्री एवं सत्यवान की कथा सुन वट वृक्ष के तना में 108 बार कच्चा सुत लपेटकर अखंड सुहाग की कामना की। जनपद सहित आसपास के इलाकों में बरगद के पेड़ के नीचे सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की । पुरोहितों ने वट सावित्री कथा भी सुनाई। पूजा पाठ के दौरान वट वृक्ष के निकट सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया। महिलाओं ने वटसावित्री व्रत कर अखंड सुहाग की प्रार्थना की और जगह -जगह महिलाओं ने उपवास कर वटवृक्ष की पूजा की और सावित्री- सत्यवान की कथा सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें