फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन का जोर, अलाव से ही रहा लगाव

Fri, 22 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द हवा और हल्के कोहरे की वजह से शुक्रवार को गलन तेज रही। भोर से ही ठंड इस कदर बढ़ी कि लोग घरों में दुबके रहे और पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रही। पूरे दिन धूप नहीं निकलने से और अधिक परेशानी रही। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कड़ाके की ठंड ने आम आदमी के साथ ही पशु-पक्षी तक को बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन



तीन दिनों से बर्फीली हवा ने ठंड में इजाफा कर दिया है। इससे पूरी भृगुनगरी मानो कांप गई है। लोग भगवान सूर्य के दर्शन के लिए तरस गए हैं। घर के अंदर गलन तो घर के बाहर ठंडी हवा ने दिनचर्या अस्तव्यस्त कर रख दिया है। मंगलवार और बुधवार को बूंदाबादी के बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिला है।


अचानक ठंड में इतना इजाफा हो गया है कि लोग बेहाल हैं। शुक्रवार को भी मौसम ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। आलम यह रहा कि दिन 12 बजे तक लोग अलाव के सहारे रहे। ठंड में इजाफा होने के कारण अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहना मुनासिब समझ रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत गांव के लोगों को हो रही है।
विज्ञापन



वे जिला मुख्यालय आने के नाम से ही डर रहे हैं। इससे उनका कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। वहीं बेल्थरारोड में भी गलन भरी ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।


सुबह के समय कोहरे का प्रकोप जारी रहने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वहीं बफीर्ली हवाओं के चलते कंपकंपी बढ़ गई है। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त संख्या में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें