फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस दफ्तर पर दिया धरना

Fri, 22 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ की जिला इकाई का अनिश्चितकालीन धरना डीआईओएस दफ्तर पर दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक की बर्खास्तगी की मांग की। साथ ही निलंबित लिपिक के बहाली की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा। क्योंकि निलंबित लिपिक श्यामसुंदर उपाध्याय संगठन के जिलाध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि जब जिला विद्यालय निरीक्षक ने लिपिक उपाध्याय पर लगाए गए आरोप की जांच के लिए कमेटी बनाई और जांच कमेटी ने उपाध्याय को निर्दोष साबित कर दिया तो फिर बहाली का आदेश किस दबाव में रोका गया है।


जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बहाली का आदेश निर्गत न करना नैतिकता के विपरीत है। सिंह ने कहा कि उपाध्याय की बहाली तक चलाए जाने वाले आंदोलन में शिक्षणेतर कर्मचारियों के साथ शिक्षक भी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आवश्यकता पड़ी तो जिले के विद्यालयों में तालाबंदी से पीछे नहीं हटा जाएगा।
विज्ञापन



संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मुजतबा हुसैन ने कहा कि यदि समय रहते मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा और प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों का जमावड़ा जिला मुख्यालय पर होगा।


धरने को संबोधित करने वालों में शिक्षक संघ के संरक्षक शंभूनाथ सिंह, राधेश्याम यादव, पारसनाथ सिंह, पीएन राय, सुदर्शन राय, देवकुमार सिंह, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, गुप्तेश्वरनाथ राय, विमल तिवारी, रमाशंकर सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, अशोक कुमार पांडेय, गुप्तेश्वर पाठक, त्रिलोकी सिंह, संजय कुमार सिंह, रामजी सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, पुनीत श्रीवास्तव, तारकेश्वर के अलावा प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह, ब्रजेश सिंह, अजय यादव, सुशील आदि रहे। अध्यक्षता सुभाष पांडेय, संचालन लल्लन सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें