बेरुआरबारी में सड़क जाम करते ट्रांसफार्मर न बदलने से नाराज लोग तथा समझाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : BALLIA
पूर। ट्रांसफार्मर नहीं बदलने को लेकर नाराज सहुलाई के युवाओं ने छात्रसंघ युवा मोर्चा के बैनर तले डॉ. शौर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में बुधवार को पंचायत भवन परिसर में विद्युत विभाग का पुतला जलाया।
ग्रामसभा सहुलाई में विद्युत उपकेन्द्र सलेमपुर से विद्युत आपूर्ति कि जाती है। इसका 100 केवीए का ट्रांसफार्मर पंचायत भवन पर स्थित है जो 18 जुलाई को जल गया लेकिन विद्युत विभाग की उदासीनता के कारण 25 जुलाई तक नहीं बदला गया। जिसके बाद ग्रामवासी आपसी सहयोग से स्वयं के वाहन खर्च से दो बार मुख्यालय से संपर्क कर ट्रांसफार्मर ले गए। जहां से जो ट्रांसफार्मर मिला वह मात्र एक घंटे के अंतराल में पुन: जल गया।
जिससे गांव में अंधेरा का साम्राज्य स्थापित हो गया है। इस अवसर पर अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि, कोरोना संकट और भीषण गर्मी के बीच विद्युत विभाग की उदासीनता पूर्ण कार्यशैली के कारण निरंतर ट्रांसफार्मर जल रहा है। जिससे ग्रामवासियों को भीषण गर्मी से जुझना पड़ रहा है। डा. शैलेश सिंह शौर्य ने कहा कि लॉकडाउन के वर्तमान परिवेश में विद्यार्थियों का आनलाइन अध्यापन चल रहा है, लेकिन ट्रांसफार्मर जलने के कारण विधार्थियों का पठन पाठन बाधित हो रहा है। कोरोना संकट के बीच लोग घर से बाहर निकलने को मजबूर हो रहे हैं। चेताया कि कि यदि तीन दिन के अन्दर विद्युत विभाग समस्या का निदान नहीं करता है तो ग्रामवासी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रदीप चौरसिया, सोनू चौरसिया, प्रदीप सिंह, सोनू स्वर्णकार, सतीश गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, संजय सिंह, अजय गुप्ता, शक्ति मिश्र, सोनू दूबे, रोहित सिंह, नीरज चौरसिया, गोविंद खरवार उपस्थित रहे।