फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिहार में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई का असर जिले में भी दिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। बक्सर जिले में अवैध बालू उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर नियंत्रण के लिए बृहस्पतिवार की रात 9 से 11:30 बजे तक प्रशासन ने कार्रवाई की। इससे बिहार के साथ ही जिले में बालू ढोने वाले वाहन सड़कों पर नहीं दिखे।
विज्ञापन

वाहनों की संख्या कम होने से भरौली गोलंबर पर जाम भी नहीं लगा। संयुक्त छापेमारी के दौरान खनन विभाग ने गीला बालू लदा दो ट्रक, सात बिना ढके हुए ट्रक और एक ओवरलोडेड लघु खनिज का परिवहन करते हुए वाहन जब्त किया। खनन विभाग की ओर से लगभग 2.30 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया। परिवहन विभाग ने 106 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर 5.60 लाख की वसूली की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें