फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा चालकों ने लगाया जाम

Sat, 15 Jul 2017 10:45 PM IST
ballia
विज्ञापन
टीडी कालेज चौराहे पर जाम लगाते ईरिक्शा चालकों को समझाती पुलिस। - फोटो : ballia
विज्ञापन
ई रिक्शा तथा ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में शुक्रवार को ई रिक्शा चालक गंभीर  रूप से घायल हो गया। घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर वाराणसीरेफर कर दिया। उधर, साथी के घायल होने से नाराज अन्य ईरिक्शा चालकों ने शनिवार को सुबह नगर के कई स्थानों पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने उन्हें लाठी पटक कर खदेड़ दिया। वहीं रिक्शा चालकों ने घायल चालक को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


हल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा निवासी बरमेश्वर राजभर (18) शुक्रवार की शाम नगर के भृगु आश्रम स्थित अपने किराए मकान पर जा रहा था। इसीबीच बैरिया की तरफ तेज बालू लदी तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने भिंडत हो गई। जिससे ई रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं चालक बरमेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल रिक्शा चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर ट्रक टक्कर मारने के बाद भागने लगा।

भागते ट्रक का पहिया चित्तू पांडेय चौराहा स्थित एक गड्ढे में फंस गया। जिसके चलते ट्रक चालक और खलासी को वाहन को छोड़कर भाग निकले। सूचना पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। उधर घटना के दूसरे दिन आक्रोशित ई रिक्शा चालकों ने पहले मालगोदाम रोड फिर  रेलवे स्टेशन के सामने जाम लगाने की कोशिश की लेकिन दोनों जगह पुलिस फोर्स ने रिक्शा चालकों को दौड़ा लिया। जिसके बाद रिक्शा चालकों ने टीडी कालेज चौराहे पर जाम लगाने के लिए जुट गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी कोतवाली डीके चौधरी ने अपने हमराहियों के  संग रिक्शा चालकों को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें