फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणि मंजरी पर हाथ भी उठाता था चालक!

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय पर वाहन चालक चंदन वर्मा ने हाथ भी उठा दिया था। वह मणि मंजरी को प्रताडि़त भी करता था। यही नहीं उसने मणि से दो लाख रुपये उधार भी लिये थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार इसका खुलासा नायब तहसीलदार रजत सिंह के बयान में हुआ है। रजत सिंह ने मणि के आत्महत्या से पहले हुई लंबी बातचीत का ब्योरा भी पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार रजत सिंह ने 14 पृष्ठ का बयान पुलिस को दिया है। रजत ने बताया है कि उन्होंने आखिरी काल काल मणि मंजरी को की थी। रजत ने मणि मंजरी को बताया कि उनके पास चंदन वर्मा आया है तथा उसका कहना है कि वह उधार लिए दो लाख रुपये लौटा चुका है। इसके बाद भी मणि मंजरी रुपये मांग रही है। मणि मंजरी ने चंदन के बयान को गलत करार देते हुए बातचीत के दौरान ही रजत को उनके व्हाट्सएप पर एक ऑडियो क्लिप भेजा। रिकार्डिगिं के इस क्लिप में चंदन दो लाख रुपये लेने व 10 दिन में वापस करने की बात कह रहा है।
ऑडियो क्लिप में चंदन को लेकर चौकाने वाला खुलासा भी हुआ है कि जब चंदन को शक होता है कि मणि मंजरी बातचीत की रिकॉर्डिगिं कर रही है तो वह मोबाइल छिनने का प्रयास करता है। पुलिसिया छानबीन में यह भी खुलासा हुआ है कि वाहन चालक चंदन वर्मा मणि मंजरी के साथ न सिर्फ जबर्दस्ती करता था, बल्कि प्रताडि़त भी करता था। सूत्रों के अनुसार पुलिस को एक ऐसी ऑडियो क्लिप भी मिली है, जिसमें मणि मंजरी फोन पर अपने एक परिजन को वाहन चालक के झापड़ मारने की बात कह रही है, हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि झापड़ मारा किसने है।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस लाख प्रयास के बाद भी अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस को अब ऐसी सूचना मिली है कि आरोपी उत्तराखंड में छिपे हुए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष मनियर के परिजन ऋषिकेश में रहते हैं। ऐसे में आरोपियों के ऋषिकेश में शरण लेने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें