फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गणना प्रपत्र नहीं भरन पर डीएम ने परिजनों को लगाई फटकार

विज्ञापन
बैरिया में एसआईआर फार्म भरते बीएलओ और अन्य कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को तहसील सदर क्षेत्र में विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की। सबसे पहले हनुमानगढ़ी बूथ पर पहुंचकर वहां के 12 बूथों और तैनात सात सुपरवाइजरों से मतदाता गणना प्रपत्र के जमा होने और फीडिंग की स्थिति जानी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए 11 बूथों का निरीक्षण किया। वहां मौजूद बीएलओ से बीएलओ एप पर दर्ज डाटा की जांच की। सभी बीएलओ को पहचान पत्र लगाना अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान बूथ नंबर 109 की बीएलओ ने अवगत कराया कि कुछ मतदाता फॉर्म भरकर जमा नहीं कर रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी स्वयं केपी बर्तन महल, गोदरी बाजार क्षेत्र में पहुंचे और संबंधित मतदाता से वार्ता की। पता चला कि उनके परिवार के 30 फॉर्म अभी तक भरे नहीं गए थे। जिलाधिकारी ने कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि आधे घंटे के भीतर सभी फॉर्म भरकर बीएलओ को सौंप दिए जाएं। इसके बाद जिलाधिकारी हनुमानगंज के कंपोजिट विद्यालय छोड़हर पहुंचे।
चयनित 15 बीएलओ को किया गया सम्मानित
बेल्थरारोड/चौकियामोड़। तहसील के 15 चयनित बीएलओ को शत फीसदी एसआईआर कार्य पूर्ण करने पर शनिवार को एसडीएम शरद चौधरी के साथ सीआरओ त्रिभुवन कुमार ने सम्मानित किया। बीएलओ के कार्य की प्रशंसा करते हुए शॉल एवं प्रशस्ति पत्र सौंपा। एसडीएम शरद चौधरी ने एसआईआर के प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी करेंगी सहयोग
बैरिया। उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने एसआईआर कार्य के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ थीं और ऊपर से सुपरवाइजर लगाए गए थे। फिर प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापक और लेखपालों को लगाने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी बीएलओ के सहयोग के लिए प्रत्येक गांवों में तैनात कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी ने कहा कि रोजगार सेवक हों, लेखपाल हों, शिक्षक या स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, उनसे बीएलओ सहयोग लें। अगर कोई सहयोग नहीं करता है तो तुरंत मेरे मोबाइल नंबर पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें