फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य आपदा मोचक निधि से जिले को मिले दो करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोविड-19 की महामारी से पैदा स्थिति से निपटने के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य आपदा मोचक निधि से जिले को दो करोड़ रुपये ए का आवंटन हुआ है। इससे जिले में संचालित हो रहे अस्थाई आश्रय स्थल, आम रसोईया घरों, अन्य स्थानों पर भी पात्र व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार भोजन सामग्री, फूड पैकेट, वस्त्र, चिकित्सा सुविधा आदि उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसमें से 50-50 हजार धनराशि सभी विकासखंड को आवंटित किया है। उन्होंने कहा है कि यह धनराशि जिस मद में स्वीकृत की गई है उसी मद में उपयोग हो। कहा है कि बेघर व्यक्ति, प्रवासी श्रमिक, लॉक डाउन के कारण फंसे हुए व्यक्ति व राहत कैंप तथा अन्य स्थानों पर शरण हुए लोगों को भोजन कराने आदि में खर्च किया जाएगा। ऐसे जरूरतमंदों को दो टाइम का भोजन अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। सभी बीडीओ को निर्देश दिया है कि जिस व्यक्ति को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है उसका नाम पता मोबाइल नंबर आगमन तिथि, जाने की तिथि का विवरण के साथ बिल बाउचर के भुगतान के लिए प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें