फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली डोज में 21वें और दूसरी में आठवें स्थान पर पहुंचा जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण में जनपद 24 फरवरी को आई रिपोर्ट में प्रदेश में पहली डोज में 21वां और दूसरी डोज में आठवें पायदान पर पहुंच गया है। जबकि पहले कोरोना टीकाकरण में जनपद 75वें स्थान पर था।
विज्ञापन

15 प्लस वाले में पहली डोज 80.50 और दूसरी डोज में 39.09 फीसदी टीकाकरण के साथ प्रदेश में 18वें पायदान पर है। इसी प्रकार 18 प्लस वाले में पहली डोज में 94.38 तथा दूसरी डोज में 88.7762.35 फीसदी टीकाकरण के साथ प्रदेश में 70वें पायदान पर है। वहीं 45 प्लस वाले में पहली डोज में 113.46 तथा दूसरी डोज में 83.25 फीसदी के साथ प्रदेश में 16वें स्थान पर है। जबकि 60 प्लस वाले में पहली डोज में 111.37 तथा दूसरी डोज में 88.77 फीसदी टीकाकरण के साथ प्रदेश में पांचवें स्थान पर हैं। वहीं प्रीकाशन डोज में 129.02 फीसदी के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि जनपद में शत प्रतिशत टीकाकरण की जनपद अग्रसर है। बताया कि शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 310 केंद्रों पर 15 प्लस किशोरों समेत 8739 लोंगों का टीकाकरण किया गया। बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट सभागार समेत सभी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर, कोविड शील्ड तथा कोवैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेेत्रों के कालेज व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें