शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक नए मरीज पाया गया है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1337 हो चुकी है। वहीं अब तक कुल 1321 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या मात्र तीन रह गई है। शुक्रवार को 1237 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर के रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर टीमें लगातार सैंपलिंग लेेने का काम कर रही है। वहीं टीकाकरण भी युद्ध स्तर किया जा रहा है।