अपराध पर अंकुश लगाने के मद्दनेजर जिला पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए तीसरी आंख की भी मदद ली जा रही है। नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, जिसकी मानीटरिंग भी शहर के पुलिस बूथ से होगी। इससे लूट, छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने के बाद भागने में सक्षम अपराधी अब तुरंत पकड़ में आ जाएंगे।
एसपी रामप्रताप सिंह के आदेश पर ओक्डेनगंज चौकी अंतर्गत रेलवे स्टेशन के सामने बने पुलिस बूथ पर अब सीसी टीवी कैमरे की मानीटरिंग की जाएगी। वहीं कैमरे के खराबी पर उसे तुरंत दुरूस्त कर लिया जाएगा। ताकि तीसरी आंख कभी अंधा न रहे। पुलिस महकमे की इस सक्रियता निश्चित अपराधियों को खोज निकालने में देर नहीं लगेगी। वहीं छींटाकशी, छिनैती, लूट जैसी घटनाओं पर लगाम लग सकेगी। इस संबंध में ओक्डेनगंज चौकी इंचार्ज सत्येंद्र राय ने कहा कि एसपी के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। इस पुलिस पीकेट से लगायत लगभग नगर की सभी सड़कें हैं। लिहाजा इसे सर्वोत्तम स्थान चुनने के साथ यहीं पर इसकी व्यवस्था की गई है।