फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गोद लिए स्कूल पर बच्चों को दिए जूते-मोजे

विज्ञापन
नगर के तिलक नगर स्कूल पर प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले बच्चों के साथ खड़े जिलाधिकारी श्रीहरि प् - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। डीएम एसपी शाही ने गुरुवार को अपने गोद लिए स्कूल कंपोजिट विद्यालय तिलकनगर पर पहुंचकर बच्चों के बीच जूते-मोजे का वितरण किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की व्यवस्था बेहतर हो गई है, अब यहां पठन पाठन को बेहतर बनाया जाए। बताया गया कि जल्द ही विद्यालय के आसपास तीन जगहों पर हफ्ते में तीन दिन मोहल्ला विद्यालय शुरू होगा, जहां पठन पाठन से संबंधित तैयार मैटेरियल बच्चों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि विद्यालय सुंदर बनाने में अहम योगदान देने के लिए सीडीओ व डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव की सराहना की। विद्यालय स्टाफ से कहा कि हम यहां की कमियां दूर कर सकते हैं व्यवस्था आप सबको बेहतर बनाना हैं। हमारी पाठशाला-हमारी विरासत अभियान के बारे में भी जानकारी ली। सीडीओ विपिन जैन ने कहा कि यहां की व्यवस्था ऐसी हो जिससे कि यह विद्यालय एक प्रेरक विद्यालय बन जाए। डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव ने आह्वान किया कि यहां के स्टाफ पठन पाठन के मामले में इस विद्यालय को बेहतर बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें