फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा व कौशल के जरिए समाज की मुख्य धारा से जुड़ेंगे किन्नर

विज्ञापन
चआईवी जांच कैंप का फीता काटकर उद्घाटन करतीं किन्नर माधुरी पांडेय साथ में जिलाधिकारी श्रीहरि प्र - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिला जेल के सामने स्थित पुराने मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल पर गुरुवार को जिलाधिकारी एसपी शाही ने किन्नर समाज के लोगों के साथ बैठक की। समाज की मुख्यधारा से उनको जोड़ा जा सके, इसी उद्देश्य से यह बैठक हुई। जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए किन्नरों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए, जिस पर चर्चा हुई और पहल करने का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

डीएम श्री शाही ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि किन्नर समाज की तमाम दिक्कतें हैं। इसलिए हमारा प्रयास है कि पहले किन्नर समुदाय की दिक्कतों को नजदीक से जाना जाए और उसको दूर करने का हरसम्भव प्रयास किया जाए। फिलहाल शिक्षा व कौशल विकास पर पहल कर इसकी शुरुआत की जा रही है। हम भी चाहते हैं कि आप सब समाज की मुख्यधारा से जुड़े। उन्होंने आगे कहा, नौजवान किन्नर में अगर किसी विशेष क्षेत्र में कुशलता है तो उस क्षेत्र में भी ट्रेंड करने के लिए व्यवस्था की जाएगी। सरकार की योजनाओं से हर पात्र को जोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मतदाता सूची में हर किसी का नाम होना जरूरी है। अगर किसी का नहीं है तो वह अपने बीएलओ से सम्पर्क कर जोड़वा लें। वहां बनी कमेटी को भी यह जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, इस अवसर पर एचआईबी की जांच कैंप का शुभारंभ किया गया। डीएम-सीडीओ व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किन्नर समाज के जिलाध्यक्ष माधुरी पांडे ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कैंप में मौजूद सभी किन्नरों का टेस्ट किया गया। साथ ही इस से बचाव से जुड़े विषय पर चर्चा भी की गई। बीएसए शिवनारायण सिंह, डीएसओ केजी पांडेय, नपा ईओ दिनेश विश्वकर्मा व अन्य अधिकारी थे।
पढ़े-लिखे किन्नर को सरकारी सेवाओं में मिले मौका
बलिया। बैठक में किन्नर अनुष्का चौबे ने कहा कि पढ़े-लिखे किन्नरों को सरकारी सेवा में जाने का मौका मिले। ऐसे ही धीरे-धीरे हम लोगों का विकास होगा। यह भी कहा कि सरकार के विभिन्न अभियान जैसे गंगा स्वच्छता, स्वच्छ भारत मिशन आदि में भी हम सब अपना योगदान देना चाहते हैं। बशर्ते मौका दिया जाए। जिलाधिकारी ने पढ़ाई लिखाई से जुड़ी जानकारी ली तो पाया कि उनमें स्नातक की डिग्री एक के पास, जबकि चार-पांच इंटरमीडिएट व करीब 10-12 हाईस्कूल पास थे। इस पर खुशी जताते हुए कहा कि निश्चित रूप से हर सकारात्मक कार्य में आवश्यकतानुसार आप लोगों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें