फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिले 160 आरक्षी, मार्चपास्ट कर एसपी को दी सलामी

विज्ञापन
नगर के पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह में सलामी लेते एसपी राजकरन नय्यर। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पुलिस लाइन परिसर में बुधवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने आरटीसी पुलिस लाइन बलिया में प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पूर्व मुख्य अतिथि को प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 160 रिक्रूट आरक्षियों ने सात टोलियों में बैंडबाजे के धुन पर मार्चपास्ट के दौरान कर सलामी दी।
विज्ञापन

बता दें कि आरटीसी पुलिस लाइन बलिया में उप्र पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती वर्ष 2018 व मृतक आश्रित अंतर्गत चयनित जनपद प्रयागराज, प्रतापगढ़, संतकबीर नगर, बस्ती, गोरखपुर, भदोही से कुल 160 अभ्यर्थी थे। जिनको जेटीसी प्रशिक्षण आरटीसी पुलिस लाइन बलिया में दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत बुधवार को पुलिस लाइन के ग्राउंड में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 160 रिक्रूट आरक्षियों को जनपद के विभिन्न थानों में तैनाती बृहस्पतिवार से दी जाएगी। इस रिक्रूट आरक्षियों को इंडोर एवं आउटडोर प्रशिक्षकों ने पूरी अच्छी तरह से प्रशिक्षण कराया। अंत में एसपी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षुओं का उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जोश भरते हुए ईमानदारी, निष्ठा समेत अन्य का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर सीओ सिटी भूषण वर्मा, सीओ पुलिस लाइन शिवराम कुशवाहा, सीओ सदर जगवीर सिंह चौहान, सीओ सिकंदरपुर राजेश तिवारी, सीओ रसड़ा शिवनारायण वैस समेत थानाध्यक्ष, कर्मचारी, अभिभावक आदि मौजूद रहे। संचालन जकिर ने किया।
इन कमांडरों ने टोली का किया नेतृत्व
बलिया। परेड कमांडर एवं टोली कमांडर ने दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर को सलामी दी। इस दौरान परेड कमांडर प्रथम अभय वर्मा, द्वितीय गुलाब चंद्र यादव एवं तृतीय अभय सिंह ने नेतृत्व किया। जबकि पहली टोली का नेतृत्व टोली कमांडर अनिल कुमार, दूसरी का मो फैसल, तीसरी का आलोक कुमार, चौथी का पंकज कुमार, पांचवी का सर्वेश कुमार यादव, छठवीं का नितिन कुमार तथा सातवीं का धीरज कुमार मौर्य ने नेेतृत्व किया।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इन्हें किया गया सम्मानित
बलिया। प्रशिक्षण के दौरान सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले धीरज कुमार मौर्य को एसपी राजकरन नय्यर ने स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार इनडोर व आउटडोर में प्रथम स्थान पाने वाले रिक्रूट आरक्षियों में दिनेश कुमार को इनडोर प्रथम समूह में प्रथम स्थान के लिए स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर एसपी ने सम्मानित किया। वहीं इनडोर द्वितीय समूह में अजीत सिंह, समूह तृतीय में धीरज कुमार मौर्य, समूह चतुर्थ में आलोक कुमार, पंचम में उत्कर्ष यादव, षष्ठम में आदित्य प्रताप श्रेयांश, सप्तम में रामनाथ, अष्टम में अरविंद कुमार भारती को प्रथम स्थान आने पर एसपी ने स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वही आउटडोर प्रथम समूह में सचिन पाल, द्वितीय में संजय सिंह यादव, तृतीय में सुभाष कुमार प्रजापति, चतुर्थ में विमलेश कुमार मौर्य, पंचम में हिमांशु वर्मा, षष्टम में कुंदन, अष्टम में हिमांश वर्मा, नवम में अम्बुज साहू, दशम में आलोक कुमार को प्रथम स्थान आने पर एसपी ने स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार साक्षात्कार में प्रथम स्थान पाने वाले गुलाब चंद्र यादव, इनडोर सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम वाले इंद्रजीत गुप्ता, आउटडोर सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले हिमांश वर्मा को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान परेड का निरीक्षण करते एसपी राजकरन नय्यर।- फोटो : BALLIA

पुलिस परेड ग्राउंड में एसपी राजकरन नय्यर को सलामी देता जवान।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें