रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के जगदेवपुर गांव में बुधवार की रात पानी से भरे खेत के गड्ढे में गांव निवासी अजय कुमार पांडेय (33) का शव पाए जाने से गांव में सनसनी फैल गई। श्राद्ध कर्म में से लौट रहे लोगों ने मृतक की उसकी पहचान की गई और परिजनों को सूचित किया गया।
मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई और शव को घर लाया गया। बृहस्पतिवार की सुबह मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रामअवध ने शव को थाने भेजवाया, जहां पंचनामा कर शव को अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों की मानें तो मृतक बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर से 100 मीटर दूर सड़क किनारे बांस के मचान पर सोने गया था। रात में नौ बजे करीब आई तेज आंधी पानी से बचने के लिए संभवत: वह घर के तरफ भागे और असंतुलित होकर पानी भरे गड्ढे में गिर गये। जिससे उनकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।