फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास की पासबुक पर बहू ने फोटो लगाकर निकाल लिए 1.12 लाख

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बैरिया। धोखाधड़ी कर बैंक से एक लाख 12 हजार रुपये निकालने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। इस मामले में पीडि़त ने बैंक के चेयरमैन, क्षेत्रिय प्रबंधक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासिनी शिवकुमारी देवी पत्नी गुलजार तुरहा ने आरोप लगाया है कि उसके पासबुक पर उसकी पुत्रवधू गुडि़या देवी पत्नी लालजी तुरहा ने अपना फोटो चिपका कर बैंक से पैसे निकाले हैं। इसमें मामले में पीडि़ता ने शाखा प्रबंधक की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीडि़ता शिवकुमारी ने बताया कि पूर्वांचल बैंक के शाखा बैरिया में बचत खाता है। इसमें कुल तीन लरख 57 हजार रुपये जमा था। जिसमें से एक लाख 12 हजार रुपये चार किश्तों में फर्जी तरीके से निकाला गया है। इसकी जानकारी मंगलवार को बैंक में पैसा जमा करने गई, तब मालूम हुआ। पीडि़ता ने शिकायती पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक/ बैरिया सीओ उमेश कुमार ने कहा मेरे संज्ञान में मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें