फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर में उतरा करंट, दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित एक दुकान में करंट की चपेट में आने से व्यापारी गंभीर रूप से झुलस कर अचेत हो गया। आनन फानन में आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित जामा मस्जिद के पास नगर के वार्ड नंबर 3 (बाटा गली) निवासी जूता दुकानदार इकरार अहमद (57) शुक्रवार की सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। वह दुकान की शटर का ताला खोलने का प्रयास कर रहे थे कि इस बीच शटर में प्रवाहित करेंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस कर वहीं गिर गए। आसपास के दुकानदारों उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की मौत की सूचना मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें