फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पिता और पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहड़। शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। पिता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर हाल में वाराणसी रेफर किए बेटे की देर शाम को मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक को दौड़ाकर लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

शिवपुर दीयर नई बस्ती, बयासी निवासी लल्लन यादव (53) पुत्र रामविलास यादव और लल्लन यादव का पुत्र रोहित यादव (21) सुबह लगभग छह बजे मोटरसाइकिल से बलिया जा रहे थे। थाना कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर चट्टी के समीप तेज गति से हल्दी के तरफ से बलिया जा रहे बालू लदे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लल्लन यादव की मौत मौके पर ही हो गई। उनका पुत्र रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने रोहित को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां रोहित की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान युवक की भी मौत हो गई। रोहित का विवाह 29 मई 2021 को रेवती थाना क्षेत्र के नुरपुर गोबरहीं गांव में हुआ था। उनके गौना का दिन अप्रैल में रखा गया था। लल्लन यादव के दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें