फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान से लोट गई फसलें, किसानों ने पकड़ा माथा

Sat, 28 Mar 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात अचानक मौसम में आई तब्दीली ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। आधी रात तेज आंधी पानी के चलते फसलें जमींदोज हो गईं। सबसे अधिक नुकसान दलहनी फसलों को हुआ है। अरहर, चना, मसूर आदि की फसलें चौपट हो गईं। कटाई के कगार पर आ चुकी गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


 सरसों की फसलें भी गिर गई हैं। तैयार फसलें जो खलिहानों में इकट्ठा की गईं थीं, बारिश के चलते भीग गईं हैं। खेती चौपट होने से किसान माथा पकड़कर बैठ गए हैं। मौसम सुधरने के बाद अगले दिन किसान बचे फसलों को ठीक करने में जुट गए।मनियर प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार रात तूफान से काफी क्षति हुई है। तेज आंधी के चलते बाहर सो रहे लोग घरों में दुबक गए। कई कच्चे मकान और झोपड़ियां उजड़ गईं।

खेतों में लगी गेहूं की खड़ी फसल लेट गई। वहीं मूंग, मक्का फसलों के बर्बाद हो जाने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें झलकने लगी हैं। जानकारों के मुताबिक खेतों में पानी जमा होने के कारण मसूर, मूंग के सड़ने की संभावना प्रबल हो गई है। नरहीं प्रतिनिधि के अनुसार  बेमौसम बरसात और बर्बादी से किसान अभी उबर ही नहीं पाए
विज्ञापन

थे कि प्रकृति ने एक बार फिर कहर बरपाया।

 तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों को काफी क्षति पहुंचाया है। खलिहान में रखे अनाजों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। तेज आंधी के कारण बड़े पैमाने पर भूसा भी उड़ गया। आम की फसलों को भी तेज हवा ने काफी क्षति पहुंचाई है। बेल्थरारोड प्रतिनिधि के अनुसार  शुक्रवार की देरशाम ओला वृष्टि और बूंदाबांदी से किसानों के होश उड़ गए। आंधी के साथ वर्षा से फसलाें को क्षति पहुंची। आंधी के चलते दर्जनों दूकानों के टीन शेड उड़ गए। पिपरौली के पास बिजली का पोल गिर जाने से आपूर्ति बाधित है। इसी बीच सोनाडीह मेले में दूकानदारों को काफी फजीहत उठानी पड़ी। एक सर्कस शो के उद्घाटन के दौरान आंधी पानी से अफरा-तफरी मच गई। मौसम के मिजाज में हो रहे अप्रत्याशित परिवर्तन से किसान चिंतित है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें