फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रास्ते में रखा गोबर विवाद का कारण न बन जाए

विज्ञापन
थाना समाधान दिवस पर नरही थाना परिसर में फरियादियों की फरियाद सुनते थानाध्यक्ष।संवाद
विज्ञापन
बलिया। नरही थाना आयोजित समाधान दिवस पर कुल सात मामले आए लेकिन एक भी मामले का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

इच्छा चौबे का पूरा गांव निवासी लाल बाबू यादव ने बताया कि रास्ते में गोबर रख दिया गया है। इससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है लेकिन इसका निस्तारण नहीं हो रहा है। इसको लेकर गांव में तनाव हैं।
चौरा गांव निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि 20 साल से मेरे भाई जितेंद्र सिंह की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है लेकिन इसका समाधान नहीं हो पा रहा है। नरही थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि कुल सात मामले आए लेकिन निस्तारण एक भी मामले का नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्थरारोड। उभांव थाना परिसर में एसएचओ दिनेश पाठक की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस पर कुल 6 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। सभी प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित रहे। शेष तीन प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई। पूर। :पकड़ी थाना में क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। चार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक मामले का निस्तारण कर दिया गया। थानाध्यक्ष मिथलेश ने कहा कि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पकड़ी गांव निवासी परशुराम तिवारी ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि गांव के रामचंद्र सिंह द्वारा बंधा बनाकर पानी रोक दिया गया है। इससे सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई है । जिले के 22 थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। बारिश के बावजूद 90 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें