फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों का दुस्साहस: छेड़खानी का विरोध करने पर सभासद के बेटे को मारी गोली, तीन नामजद समेत छह के खिलाफ केस

Sat, 14 Jun 2025 09:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि छेड़खानी का विरोध करने पर सभासद के बेटे के पैर में गोली मार दी। घटना के बाद घायल को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के रामपुर राजभर बस्ती के समीप छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने सभासद पुत्र को पैर में गोली मार दी। आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
घायल युवक नगर के वार्ड नंबर एक निवासी धनंजय राजभर (28) पुत्र बालचंद राजभर ने बताया कि दोस्त की बहन से बाइक सवार दो बदमाश छेड़खानी कर रहे थे। लड़की ने अपने भाई के मोबाइल पर फोन कर सूचना दी।

सूचना पर अपने दोस्त के साथ बाइक से वहां गया, लेकिन दोनों बदमाश वहां से चले गए थे। हालांकि पीछाकर कर एक बदमाश को पकड़ा, तो उसने असलहा निकालकर उसके पैर में दो गोली मार दी। घायल युवक वार्ड नंबर 17 के सभासद बालचंद का पुत्र है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में तीन दरोगा का कटेगा वेतन: मूल्यांकन में मिला जीरो नंबर, DCP गोमती जोन की कार्रवाई; दी हिदायत
विज्ञापन


उधर, तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। इस बाबत रसड़ा कोतवाली प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें