फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा के बेटे को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। गांव में बाहर से लोगों की जानकारी लेने गई आशा बहू के लड़के को बूरी तरह से पीटा गया। वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी तहरीर बदलवाकर मुकदमा की बजाय एनसीआर दर्ज किया। इसे लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग कह रहे हैं कि एक तरफ कोरोना की महामारी के दौरान प्रधानमंत्री कार्य में लगे लोगों का सम्मान करने की बात कर रहे हैं तो दूसरी ओर इन्हें पीटा जा रहा है। हद तो ये ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय पुलिस उन्हें बचाने के लिए पीडि़तों से तहरीर तक बदलवा दे रही है। मामला बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पूरा गांव का है। हद तो ये कि सूचना देने के बाद भी अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

आशा बहु मनोरमा देवी ने बताया कि एक मार्च से आशाओं को निर्देश दिया गया कि गांव में जाकर सर्वे करें। जो लोग बाहर से आए हैं, उनके बारे में जानकारी जुटाकर तत्काल इसकी सूचना विभाग को दें। इसी निर्देश का पालन करने के लिए मनोरमा ने बेटे के साथ घर-घर जाकर सर्वे शुरू किया। इसी बीच पता चला कि गांव में पिछले 21मार्च को रोहित वर्मा 27 व राहुल वर्मा पूना से आये हैं। मनोरमा उनके घर पहुंची और जानकारी का प्रयास किया तो उसके साथ बदसलुकी की गई। उसके घरवालों ने कहा कि तुम हमें थाने भेजना चाहती हो और इसके बाद गालीगलौच की गई। इसके दो दिन बाद आशा बहू के बेटे अनुराग वर्मा को बीते सोमवार को घेर कर पीटा गया। मारपीट में अनुराग का सिर फट गया और उसे सात टांके लगाने पड़े। जब वह तहरीर लेकर थाने पहुंची तो मुंशी ने उसे फेंक दिया और मनमाफिक तहरीर लिखवाकर गंभीर धाराओं की बजाय मामले में एनसीआर दर्ज किया।
अभी मामला संज्ञान में नहीं है। कोतवाल से बात कर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आशा बहू के आरोपों की भी जांच करवाई जाएगी।
दीपचंद, सीओ बांसडीह
अभी आपके माध्यम से ही मामले की जानकारी हुई है। इस बारे में अभी तक मुझे किसी ने ऐसी जानकारी नहीं दी है। मामला संगीन है और जानकारी कर उचित कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन जैन, आईएएस/नोडल अफसर कोरोना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें