बलिया। बकाए मानदेय की मांग को लेकर रसोइया संघ का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान एक रसोइया की तबीयत खराब होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया।
बकाए मानदेय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चमेली सिंह ने कहा कि रसोइयों का मानदेय न मिलने के चलते हम लोग भूखमरी के कगार पर आ गए है। कहा कि सबसे कम मानदेय रसोइयों का ही है लेकिन वह भी समय से नही मिल पाता है। इस महंगाई के समय हम रसोइयों का गुजर बसर करना काफी मुश्किल हो गया है। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने रसोइयों को काफी समझाने बुझाने का काम किया। लेकिन रसोइयों ने प्रशासनिक अधिकारी की एक नहीं सुनी। इस दौरान मौके पर पहुंचे सीडीओ और बीएसए पहुंचकर रसोईयों की समस्या को सुना। सीडीओ ने बीएसए को रसोइयों की समस्याओं को तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिस पर बीएसए शिवनारायण सिंह ने कहा कि रसोइयों का मानदेय बढ़ा हुआ है। इस विषय पर बातचीत हुआ है और रसोइयों का मानदेय सभी के खातों में भेज दिया गया है। रसोइयों द्वारा धरना का निर्णय पूर्व से ही लिया गया था इस वजह से रसोइयों ने धरना दिया।