फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के विरूद्घ रसोइया ने थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। शिक्षा क्षेत्र के सवन स्थित एक परिषदीय विद्यालय की रसोईयां द्वारा सािकरियां गांव के एक अध्यापक के खिलाफ नगरा थाना में तहरीर देकर अश्लील हरकतें करने व अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी। मिली जानकारी के अनुसार रसोइया गड़वार थाने में तहरीर न देकर अपने मायका बछईपुर से जाकर नगरा थाने में बुधवार करे तहरीर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने दूसरे समुदाय के अध्यापक के होने के चलते त्वरित कार्यवाही करते हुए थाने तलब किया था और छानबिन में जुट गई।
विज्ञापन

आठ लीटर कच्ची शराब संग अभियुक्त गिरफ्तार
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के भुआल छपरा चट्टी से आगे के तिराहे पर एक बोरी में लिए बेचने के लिए ले जा रहे आठ लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को चौकी प्रभारी लालगंज अनिरुद्ध सिंह ने बृहस्पतिवार के शाम गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम महंगू यादव पुत्र बच्चन यादव निवासी भुआल छपरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें