फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लूट की सूचना पर पहुंचे आरक्षी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के वीरभांटी गांव में लूट की फर्जी सूचना पर पहुंची डायल-112 (पीआरवी) टीम के सिपाही के साथ मारपीट करने और गला दबाने का मामला सामने आया है। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने बताया कि डायल-112 में तैनात आरक्षी रोहित कुमार ने थाना पकड़ी में तहरीर देकर बताया कि 13 फरवरी को शाम 5:45 बजे सूचना मिली कि वीरभांटी गांव निवासी सुजीत सिंह की बाइक लूट ली गई है। सूचना पर वह चालक सिपाही संतोष यादव के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना देने वाले को बुलाकर घटना की जानकारी लेनी चाही। पुलिस का आरोप है कि सूचना देने वाले के पिता बब्बन सिंह और अन्य परिजनों ने बताया कि मोटरसाइकिल लूट की सूचना गलत दी गई थी।
इसी दौरान सुजीत सिंह वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए सिपाही रोहित कुमार का गला दबा दबाने लगा और मारपीट करने लगा। आरोप है कि सुजीत सिंह के पिता बब्बन सिंह व अन्य ने भी जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में सिपाही के गले, नाक और हाथ में चोटें आई हैं। पीड़ित सिपाही ने थाना पकड़ी में नामजद तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें