फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कांग्रेस ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती, आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया

विज्ञापन
मिड्ढी स्थित प्राथमिक पाठशाला में बच्चों के साथ पं. जवाहरलाल नेहरु की जयंती मनाते समाजवादी पिछड
विज्ञापन
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि पंडित नेहरू ने स्वतंत्र भारत के विकास की मजबूत आधारशिला रखी और देश को वैज्ञानिक, औद्योगिक एवं लोकतांत्रिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाया।
जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि भाखड़ा-नांगल बांध जैसी बड़ी परियोजनाओं, अंतरिक्ष अनुसंधान की संस्थागत नींव, पंचवर्षीय योजनाओं तथा वैज्ञानिक एवं औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन देकर पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत बुनियाद रखी। उन्होंने जातिवाद, भाषावाद और सामाजिक वैमनस्य को देश की एकता के लिए बड़ी चुनौती माना। लोकतांत्रिक मूल्यों, धर्मनिरपेक्षता और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन

बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण ही उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पाठक ने आरोप लगाया कि आज देश में वैमनस्यता को बढ़ावा दिया जा रहा है और भाजपा सरकार पंडित नेहरू के ऐतिहासिक योगदान को भुलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, जैनेंद्र पांडेय मिंटू, सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना, विजेन्द्र पांडेय मुखिया, राजेन्द्र चौधरी, अशोक सिंह, संतोष चौबे, यश मिश्रा बंटी, महाप्रसाद चौबे, रुपेश चौबे, विवेक आदि हे।
बाल दिवस पर पाठ्य सामग्री पाकर खिले बच्चों के चेहरे
बलिया। बाल दिवस के अवसर पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग के नगर अध्यक्ष आकाश गुप्ता आर्यन ने शुक्रवार को मिड्ढी स्थित प्राथमिक पाठशाला में बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर आकाश गुप्ता आर्यन ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं।
उनकी शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी जरूरतों में सहयोग करना ही बाल दिवस की सार्थकता है। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस पहल से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें