फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 30 लाख के कंबल से दूर होगी गरीबों की सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नवंबर का पहला पखवाड़ा बीतने के बाद ठंड बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए जिले में 6 तहसीलों के लिए कंबल के लिए 30 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। अलाव के लिए 3 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार कड़ाके की सर्दी का अनुमान है। इसे देखते हुए शासन की ओर से गरीबों के लिए कंबल और अलाव के लिए बजट जारी हो गया है। इसकी टेंडर की प्रक्रिया भी प्रशासन स्तर से शुरू हो गई है। खरीदारी होने के बाद ये कंबल गरीबों को गर्मी देंगे। इसके साथ ही अलाव की आंच से गरीबों की ठिठुरन दूर करने की भी व्यवस्था की जाएगी। जिले में 6 तहसीलों के लिए कंबल के लिए 30 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। जबकि अलाव के लिए 3 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। रैन बसेरों में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि कंबल के लिए 30 लाख और अलाव के लिए 3 लाख का बजट जारी किया गया है। खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका वितरण ठंड बढ़ने के बाद किया जाएगा। 1200 कंबल जिले के प्रत्येक तहसील को भेजा जाएगा। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में 18 रैन बसेरा बनाए जाएंगे।
प्रत्येक तहसील को अलाव के लिए 50 हजार
जिले की 6 तहसीलों में अलाव के लिए लकड़ी खरीदने की धनराशि भेजी जाएगी। शासन से मुख्यालय पर 3 लाख की राशि मिली है। प्रत्येक तहसील को 50 हजार दिए जाएंगे। ठंड बढ़ने के साथ ही चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाएंगे।
विज्ञापन

-
ठंड बचाव के लिए उपाय किए जा रहे है। रैन बसेराें को दुरुस्त किया जा रहा है। कंबल व अलाव की भी व्यवस्था होगी। इसके लिए बजट आवंटित हो गया है। तहसील स्तर पर भी वितरण की व्यवस्था होगी। -डीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें