फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 15 करोड़ से शहर की जल निकासी की समस्या होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लंबे समय से ठप पड़े शहर के वार्डों की विकास को गति मिलने की उम्मीद जग गई है। नगर पालिका परिषद बलिया में 15वें वित्त अनुदान की धनराशि जारी होने के बाद कार्ययोजना तैयार होने लगी है। शहर के 25 वार्ड में 15 करोड़ की लागत से कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें निर्माण कार्य के अलावा, पानी निकासी, जलकल व स्वच्छता संबंधित कार्य किए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका परिषद की तरफ से टेंडर भी निकाला जाएगा। मार्च में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
नगर पालिका परिषद बलिया के वार्डों में लंबे समय से कार्य न होने से आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। नपा कार्यालय का चक्कर काटते-काटते लग थक गए लेकिन उनकी टूटी सड़क व नाली अभी भी जस की तस है।
विज्ञापन

ऐसे में शासन से बजट मिलने के बाद उनके कार्य को गति मिलने की उम्मीद जग गई है। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी भी बजट आने के बाद कार्ययोजना बनाने में जुट गया है। इसके लिए वार्डों के सदस्यों से भी प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव के आधार पर ही वार्डों में विकास कार्य कराया जाएगा।
पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, वर्षा जल संचयन, जल निकायों का पुनरुद्धार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सड़क, फुटपाथ, नाली का निर्माण व रखरखाव, स्ट्रीट लाइट्स, पार्क, ग्रीन स्पेस और प्लेग्राउंड का विकास, वाहन पार्किंग स्थल और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें