फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने बनाया रोबोट और सिग्नल का माडल

Wed, 04 Feb 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या भारती के तत्वावधान में बुधवार को नागाजी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में विज्ञान-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 जिसमें दर्जनाें भैया/बहनों ने एक से बढ़कर एक माडल, चार्ट बनाकर दर्शकाें को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के प्रमुख माडलों में रोबोट, रेलवे सिग्नल आदि रहे, जो कि आकर्षण का केंद्र रहे।

  प्रदर्शनी का शुभारंभ पूर्व चिकित्साधिकारी डा. वीएन गुप्ता और एडीएम की पत्नी रूचि सिंह ने वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में सप्तम के रोहित कुमार, अमित कुमार व शुभम ने रेलवे क्रासिंग तथा इसी कक्षा के अभिषेक, अंकित व उत्कर्ष ने विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 वहीं षष्ठ के अंशुमान तिवारी, राहुल व कौशल ने लेबर रोबोट बनाकर वाहवाही लूटी। टीम के अगुआ अंशुमान ने बताया कि यह रोबोट सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जा सकता है

 और पांच आदमी के बराबर अकेले कार्य कर सकता है। वहीं संजना, श्रेया श्रीवास्तव, श्रेया सिंह ने फिल्टर बैंड बनाकर लोगों को कम खर्च में घर पर बनाकर स्वच्छ पानी पीने को प्रेरित किया।

 जिसे लोगों ने खूब सराहा। इसी प्रकार अष्टम के भैया ऋतिक शर्मा, प्रवीण कुमार व सूर्यप्रकाश ने ज्वालामुखी फूटने का माडल बनाकर दर्शकों को दिखाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि बिना विज्ञान के किसी भी राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र उपाध्याय ने कहा कि बच्चे वैज्ञानिक के पुनित कर्तव्य का निर्वहन  करें।

 जिसके लिए विद्या भारती ने एक विस्तृत कार्य योजना बनाई है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के प्रधानाचार्य श्रवण सिंह, संजीव सिंह कुमार डम्पू, विभाग प्रचारक रमेश,
विज्ञापन


व्यवस्थापक राघवेंद्र प्रताप सिंह, समिति के अध्यक्ष प्रमोद सर्राफ, डा. मुरली मनोहर श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य सुरेश मिश्र, बृजबिहारी ओझा, पूर्व प्रधानाचार्य अन्नू राय आदि रहे। संचालन राजनारायण दूबे ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें