फेफना थाने के भगवानपुर चट्टी पर उमाशंकर सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने राज्यपाल और लोकायुक्त का पुतला फूंका।
ठेकेदार विनोद सिंह के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके गड़वार-नगरा मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम रखा। बाद में जाम हटा लिया।
जाम के दौरान अपने संबोधन में वक्तओं ने कहा कि उमाशंकर सिंह की विधानसभा सदस्यता राज्यपाल तथा लोकायुक्त ने पक्षपातपूर्ण रवैये से ग्रसित होकर समाप्त किया है।
जिसका हम सभी ग्रामीण विरोध्ा करते हैं। फैसले से मर्माहत मिड्ढा के ग्रामीणों ने सूबे की सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रदेश सरकार क्षत्रिय समाज की हितैषी नहीं है।
उसने उमाशंकर सिंह के खिलाफ साजिश के तहत कार्रवाई कराया है। इस दौरान ग्रामीणों ने राज्यपाल और लोकायुक्त के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमार सिंह, रिंकू सिंह, छोटू यादव, राजेश सिंह, मन्नू सिंह, गुड्डू पांडेय, श्रीराम सिंह, संतोष गुप्ता, मीना, अनीता, सुघरी, प्रीति, आरती आदि ने चेताया कि अगर उमाशंकर सिंह की विधानसभा सदस्यता वापस नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।