फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विधानसभा में जिस पार्टी का विधायक वहां उसके उम्मीदवार रहे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा बलिया के चुनाव में बीते विधान सभा चुनाव का असर साफ देखने को मिला है। जिस विधानसभा में जिस पार्टी के विधायक हैं वहां उसी पार्टी को अधिक मत मिले हैं। यानि यूं कहें कि विधायकों ने अपनी-अपनी साख बचाने का काम किया है।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले विधान सभा का चुनाव हुआ था। विधान सभाचुनाव में बलिया लोकसभा क्षेत्र में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र बलिया नगर, बैरिया व फेफना में से केवल बलिया नगर विधान सभा क्षेत्र में ही भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली थी। इसके अलावा बैरिया व फेफना विधान सभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी को जीत मिली थी।
इसी तरह बलिया लोकसभा क्षेत्र में गाजीपुर जिले की दो विधान सभा मोहम्मदाबाद व जहूराबाद भी शामिल है। बीते विधान सभा चुनाव में इन दोनो विधान सभा में सपा प्रत्याशियों की जीत हुई थी। इस चुनाव के दो वर्ष बाद हुए लोक सभा चुनाव में भी कमोवेश वही रंगत देखने को मिली। आलम यह रहा कि जिस विधान सभा क्षेत्र जिस पार्टी को बढ़त मिली थी वही स्थिति इस लोक सभा चुनाव में भी रहा। यही कारण रहा कि बलिया लोक सभा क्षेत्र भी सपा की झोली में गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें