फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नहर का बांध टूटा, 30 किसानों की 150 बीघा में फसल डूबी

विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव के पास टूटी नहर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव के सामने सोमवार की देर रात तेज धार और नहर में अधिक पानी होने से नहर का बंधा टूट गया, जिससे लगभग 30 किसानों की करीब 150 बीघा धान की फसल पूरी तरह डूब गई। सुबह इसकी जानकारी जब किसानों को हुई तो संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद नहर के बांध को मरम्मत कर सकें।
विज्ञापन

पानी से पूरा लबालब रही तुर्तीपार पंप कैनाल की नहर पान्डेयपुर गांव के सामने सोमवार की देर रात पश्चिमी बंधा 12 फीट की चौड़ाई में टूट गया। ग्रामीणों ने नहर टूटने की सूचना पर विभागीय अधिकारियों को दी। नहर का बंधा टूटने से करीब 150 बीघा धान की फसल डूबी है। किसानों का आरोप है कि नहरों की सफाई के नाम पर कोरम पूरा किया गया है। वहीं, बंधा को भी ठीक तरीके से मजबूती नहीं दी गई है, जिससे टूट जा रहा है। सोनू पान्डेय, लूली यादव, संजय पान्डेय, चुन्नू पान्डेय, तेजबहादुर, पेडा धोबी समेत 30 किसानों की धान की फसल डूब गई है। सिंंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर बांध की मरम्मत कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें