फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें मानी जाने तक जारी रहेगा बहिष्कार

Sun, 18 Mar 2018 10:51 PM IST
ballia
विज्ञापन
मूल्यांकन के बहिष्कार के दौरान कुंवर सिंह इंटर काॅलेज के गेट पर नारेबाजी करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के जिला इकाई के मंत्री तथा शाखाध्यक्षों की संयुक्त बैठक रविवार को मालगोदाम रोड स्थित वैदिक बाल विद्यामंदिर पर आयोजित की गई। बैठक में शिक्षक समस्याओं का निराकरण न होने तक बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि बलिया के शिक्षकों का वेतन भुगतान बैरिया तथा गड़वार के अतिरिक्त पूरे जनपद का वेतन भुगतान में होने वाले अवरोध अध्यापकों के वेतन निर्धारण, जीपीएफ, पदोन्नत की समस्या, जनवरी 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन पुनरीक्षण के लिए 15 मार्च को संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त शिक्षा निदेशक तथा उपशिक्षा निदेशक से मिला था। कहा कि हमारी तमाम मांगों को ध्यान में रखकर कार्य नहीं किया गया तो हम लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

मूल्यांकन कार्य ठप करने से ही शिक्षक समस्याओं का हल निकल सकेगा। उमाशंकर सिंह, लल्लन सिंह, केदार नाथ सिंह, डा. लालेंद्र प्रताप सिंह, प्रह्लाद तिवारी, दिनेश सिंह, भरत प्रसाद, ब्रजेश तिवारी, भूपेंद्र नाथ सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता आदित्य पांडेय तथा संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें