लोकार्पण से पहले ही जल निगम के पानी टंकी की चहारदीवारी ध्वस्त हो गई है। चार माह बाद भी कार्यदायी संस्था मौका देखने तक नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने ठेकेदार व जलनिगम के अधिकारियों से इस बाबत कई बार शिकायत की है।
मामला बैरिया तहसील क्षेत्र के बिशुनपुरा ग्राम पंचायत का है। यहां लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से जलनिगम की ओर से ओवरहेड टैंक (पानी टंकी) का निर्माण कराया गया है। अभी पाइपलाइन नहीं बिछने के कारण पानी टंकी नहीं चालू हो सकी है। उक्त पानी टंकी की चहारदीवारी ध्वस्त हो गई है। इस संदर्भ में ग्राम प्रधान संजय कुमार ने बताया कि जलनिगम द्वारा निर्माण कराया गया है। कुछ दिन पूर्व उक्त पानी टंकी की चहारदीवारी भरभरा कर गिर गई। ठेकेदार ने चहारदीवारी में पिलर नहीं लगाया था। इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को लिखित सूचना दे दी है।