फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

Sun, 22 Jan 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के डिहवा गांव में रविवार की सुबह बरगद के पेड़ की डाल पर अधेड़ का शव लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के डिहवा गांव निवासी दिनेश राम (50) के रूप में की।
विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो मृत दिनेश राम के लड़के की एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। इसके बाद से वह तनाव में रहता था। शनिवार की रात पत्नी से किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। इसके बाद वह रात में ही अचानक घर से बाहर कहीं चला गया। रविवार की सुबह वह घर पर नहीं था। इसीबीच शोर हुआ कि गांव के बरगद के पेड़ की डाल पर एक अधेड़ का शव मिला है। ऐसा सुन गांव सहित क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। भीड़ ने शव का शिनाख्त 50 वर्षीय दिनेश राम के रूप में की। मृतक के चार पुत्री और एक पुत्र था। जिसमें पुत्र की पिछले वर्ष सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जबकि लड़कियों की शादी अभी बाकी है। अब परिवार का पूरा बोझ मृतक के पत्नी पर आ गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें