फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पड़ोसी के घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुधौला खुर्द मिल्की गांव में रविवार की सुबह पड़ोसी के कमरे में संंजय यादव (43) का खिड़की में फंदे से लटका शव मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दुधौला खुर्द मिल्की गांव निवासी संजय यादव सुबह में पड़ोस की चाची सुनैना देवी के घर दूध मांगने गए थे। कुछ देर बार वह चिल्लाने लगी। आसपास के लोग व परिजन पहुंचे तो बताया कि कमरे में संजय काफी देर से घुसा हुआ है। दरवाजा नहीं खोल रहा है। आसपास के लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। न खोलने पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची तो जंगले से रस्सी व कपड़े का फंदा लगाकर संजय लटका हुआ था।
फंदे से नीचे उतारकर सांस चलने की शंका होने पर परिजन इलाज के लिए सोनवानी पहुंचे। वहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि संजय का विधवा चाची के घर वर्षों से आना जाना था। इसका पत्नी व परिजन हमेशा विरोध करते थे। संजय के चेहरे पर चोट के निशान होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें