फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छत पर सोए व्यक्ति का मकान के पीछे खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। मिश्रचक गांव के पास सड़क किनारे बने मकान की छत पर चचेरे भाई के साथ रात में सोए युवक का शव खेत में मिला। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जयनाथ महतो (48) मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के महाजी गांव के निवासी थे। अपने चचेरे भाई भीम महतो के साथ मिश्रचक में मकान में किराये पर रहते थे।
दोनों भाई घूमकर दाल, भुजा और घाटी बेचते थे। बृहस्पतिवार की शाम दोनों भाई खाना खाने के बाद प्रतिदिन की तरह छत पर जाकर सो गए थे। देर रात जब भीम महतो की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि जयनाथ छत पर नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की। काफी देर तक तलाश करने के बाद जब वह नीचे उतरे तो मकान के पीछे जयनाथ महतो का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मकान मालिक और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद पुलिस को भी सूचित किया गया। चचेरे भाई भीम महतो का कहना है कि जयनाथ लघुशंका करने के दौरान नीचे गिर गए होंगे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने कहा कि छत पर सोने के दौरान गिरने से हुई मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें