फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा भूल गई सारे वादे ः राम गोविंद

Tue, 05 Sep 2017 10:21 PM IST
ballia
विज्ञापन
टाउन हाल में सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन नेता। - फोटो : ballia
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को शहर के टाउन हाल क्रांति मैदान में हुआ। इसमें नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा लोगों को लालच देकर सत्ता में आई, लेकिन बाद में सारे वादे भूल गई। आज सरकार की प्राथमिकता से किसान युवा- छात्र, व्यापारी, श्रमिक, अधिवक्ता गायब हो गए।
विज्ञापन


सांसद नीरज शेखर ने केंद्र की मोदी सरकार पर कहा कि प्रधानमंत्री की भाषा देश के प्रधानमंत्री की तरह नहीं है। वह हिटलरशाही के रास्ते पर चलकर देश को बर्बाद कर रहे हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रस्ताव किया गया कि वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों पर सपा अपने सिद्धांतों एवं संवैधानिक रास्ते पर चलकर संघर्ष करेगी। नगरपालिका व नगर पंचायत चुनाव पूरे दमखम से लड़ा जाएगा। कहा, गोंड खरवार जाति के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए पार्टी उस समाज के लोगों की लड़ाई में पूर्ण समर्थन करेगी।  बाढ़ पीड़ितों को सहयोग एवं गिरे हुए मकान क्षेत्र बर्बाद होने पर आर्थिक सहयोग की मांग की गई।

जनपद में बढ़ रहे अपराध के खिलाफ सपा मजबूती के साथ संघर्ष करेगी। जनपद के छात्रनेताओं के खिलाफ प्रशासन द्वारा संगीन धाराओं में जो प्राथमिकी दर्ज है उसकी निंदा की गई। जीएसटी बिल में व्यापारियों का जो जेल भेजने का प्रावधान है उसका विरोध करते हैं। साथ ही किसानों के समय से खाद बीज उपलब्ध न होने पर सरकार की निंदा करते हैं।
विज्ञापन


 सभा के मुख्य अतिथि डा. अवधनाथ पाल ने कहा कि मैं अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभारी हूं कि बलिया जैसे जनपद में उनको भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आज का यह सपा कार्यकर्ता सम्मेलन भी वर्तमान राजनीतिक परिवेश में मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, संग्राम सिंह यादव, सुभाष यादव, मंजू सिंह, छोटे लाल राजभर, गोरख पासवान, जयप्रकाश अंचल, सनातन पांडेय, रविशंकर सिंह पप्पू, जियाउद्दीन रिजवी, सुधीर पासवान, संजय उपाध्याय आदि थे। अध्यक्षता संचालन सुशील पांडेय कान्हजी ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें