फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की लड़ाई अपने दम पर लड़ते थे पीएन तिवारी

Sun, 01 Nov 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के आवास विकास कालोनी में भाजपा नेता स्व. पीएन तिवारी की तीसरी पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। जिसमें विभिन्न दलों के लोगों ने स्व. तिवारी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि जब भी आमजन के लिए दो कदम निस्वार्थ भाव से चलने वाले राजनीतिक व्यक्तियों की चर्चा होती है तो निश्चित ही स्व. तिवारी का नाम सबके जुबा पर होता है।

स्व. तिवारी भले ही किसी संवैधानिक पद पर नहीं थे। लेकिन सड़क पर जनता के बीच उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि उन्होंने जिस लड़ाई को अपने हाथ लिया उसे पूरा करके ही दम लिया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता निर्मल कुमार उपाध्याय ने स्व. तिवारी को एक साहसी, निष्कपट  तथा कुशल राजनीतिज्ञ की संज्ञा दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिदानंद तिवारी,

मुखदेव पाठक, सुरेंद्र तिवारी, अरविंद कुमार, खडग़ बहादुर तिवारी, कमलदेव सिंह, गिरिजेश गुप्ता, रामजी गुप्ता, अवनीश शुक्ला, अनूप तिवारी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें